logo

IPL 2024: केकेआर की जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की बादशाहत हुई खत्म

 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच मेें पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को हराया तो दूसरे मैच में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को शिकस्त दी थी। कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल 2024 के 54वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स पर मिली 98 रन की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव आया है। 

केकेआर की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ है। केकेआर ने ये मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की नम्बर वन की बादशाहत को खत्म किया। अब केकेआर 11 मैचों में यह आठवीं के साथ आईपीएल की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। 

espncricinfo

राजस्थान रॉयल्स से छीना नम्बर वन का ताज
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान राजस्थान रॉयल्स के भी केकेआर के समान ही आठ जीत है। केकेआर ने रन रेट के मामले में राजस्थान से शीर्ष स्थान छीन लिया है। अब राजस्थान रॉयल्स का सामना मंगलवार को जब दिल्ली कैपिल्टस के खिलाफ मुकाबला होगा। 

 jagranjosh

शीर्ष चार से बाहर हुई लखनऊ सुपरजायंट्स
लखनऊ सुपरजायंट्स को केकेआर के मिली हार के कारण अंक तालिका में शीर्ष चार से बाहर होना पड़ा है। इससे केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स अब पांचवें स्थान खिसक गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद अब चौथे स्थान पर आ गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद अंक तालिका में क्रमश: लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस इंडियंस हैं। 

PC:  espncricinfo, jagranjosh