logo

IPL 2024: रोहित शर्मा ने नहीं, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लगाया है सबसे लम्बा छक्का

 

खेल डेस्क। भले ही राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया। हेटमायर ने 18वें ओवर में टी नटराजन की गेंद पर 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। 

PC: espncricinfo

इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक के नाम है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टी नटराजन की गेंद पर 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था। इससे लम्बा छक्का अभी तक आईपीएल के इस संस्करण में कोई भी बल्लेबाज नहीं लगा सका है।  

PC: espncricinfo

इन चार बल्लेबाजों ने लगाया है 106 मीटर लंबा छक्का
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में अभी तक चार बल्लेबाज 106 मीटर लंबा छक्का लगा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन, कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन शामिल इतना लम्बा छक्का लगा चुके हैं।  इनके बाद मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नम्बर आता है, जिन्होंने 103 मीटर का छक्का लगाया था। विशेष बात ये है कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही ये छक्का लगाया था। 

एलबी मोर्कल के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एलबी मोर्कल के नाम दर्ज है। पूर्व हरफनमौला एलबी मोर्कल ने पहले सीजन में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। 

PC: espncricinfo