logo

IPL 2024: अब टूट गया है शेन वार्न का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस क्रिकेटर के नाम दर्ज हुई उपलब्धि

 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न द्वारा बनाया गया एक रिकॉर्ड अब टूट गया है। आईपीएल 2024 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

espncricinfo.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में बतौर कप्तान मैदान में उतरते ही संजू सैमसन आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड दिवंगत महान लेग स्पिनर शेन वार्न के नाम दर्ज था।

 aajtak

संजू सैमसन ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स की 56वें मैच में कप्तान की। उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स को 30 जीत दर्ज और 26 मैचों में हार मिली है। वहीं शेन वार्न को 55 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का मौका मिला था। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को 30 मैचों में जीत और  24 मैचों में हार मिली थी। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
 

PC: aajtak, espncricinfo,  aajtak