logo

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के सामने आज है ये बड़ा लक्ष्य, दिल्ली कैपिटल्स से होगा मुकाबला

 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ये मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा चाहेगी। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में भी बना लेगी। राजस्थान रॉयल्स के अभी केकेआर के समान ही 16 अंक है। नेट रन रेट के आधार पर केकेआर अभी शीर्ष पर है। वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिल्टस ये मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। 

डेविड वार्नर के खेलने पर बना हुआ है संशय
इस मैच के लिए ईशांत शर्मा फिट हैं। हालांकि डेविड वार्नर मैच खेलेंगे या नहीं इस बात का फैसला आज लिया जाएगा। दिल्ली पृथ्वी शॉ और कुमार कुशाग्र में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं।  शॉ को स्विंग होती गेंद के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है और पिछले चार मैचों में उनका औसत 11.75 है। राजस्थान रॉयल्स में युजवेंद्र चहल और जोस बटलर की अदला-बदली देखने को मिल सकती है। 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जेक फे्रजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव, खलील अहमद, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार और रसिख सलाम। 

PC: espncricinfo