logo

IPL 2024: तूफानी शतक लगाकर सूर्यकुमार यादव ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां

 

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतकीय पारी खेल अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं।  मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और छह छक्के लगाए। इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस सात विकेट से मैच जीतने में सफल रही। मैच में अपनी शतकीय पारी के माध्यम से सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर डेविड मिलर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

espncricinfo

डेविड मिलर भी लगा चुके हैं चार शतक
सूर्यकुमार ने नंबर 4 या उससे नीचे उतरकर टी20 शतक में सोमवार को चौथा शतक लगाया है। वह टी20 क्रिकेट में नंबर चार या उससे नीचे सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। डेविड मिलर ने भी इस नम्बर पर चार शतक लगाए हैं। इस मामले में रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है, जो पांच शतक लगा चुके हैं। 

espncricinfo

 सूर्या और तिलक ने की चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी
सूर्या और तिलक ने इस मैच में चौथे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की जो एक रिकॉर्ड है। एमआई के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है। 
वहीं सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में दो शतक लगाने वाले दूसरे क्रिकेट बन गए हैं। रोहित शर्मा इससे पहले ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

PC: espncricinfo