logo

IPL 2024: विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के रविवार को खेले गए 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने  9 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स केवल 140 रन पर ही ढेर हो गई। इस जीत से आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। मैच में विराट कोहली ने तूफानी शुरुआत करते हुए 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 चौका 3 छक्के जड़े। 

espncricinfo

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए हैं 1057 रन
इसी के साथ विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में 1057 रन पूरे किए। वह अब आईपीएल में दिल्ली की टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में दिल्ली की टीम के खिलाफ अभी तक 1034 रन बनाए हैं। 

espncricinfo

डेविड वार्नर के नाम दर्ज है बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में डेविड वार्नर पहले स्थान पर है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 1070 रन बनाए हैं।  शिखर धवन भी  सीएसके के खिलाफ 1057 रन बना चुके हैं। 

PC: espncricinfo