logo

Net Worth: हर महीने इतने करोड़ रुपए कमाते हैं एमएस धोनी, कुल संपत्ति के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

 

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस बार वह बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नहीं खेल रहे हैं। धोनी ने इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी युवा क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। आईपीएल के इस संस्करण के बीच ही आज हम आपको सीएसके के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

espncricinfo

खबरों के अनुसार, महेन्द्र सिंह धोनी अभी 127 मिलियन डॉलर यानी 1040 करोड़ रुपए रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी की मासिक आय 4 करोड़ रुपए से अधिक है। यानी वे हर साल 50 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। वह क्रिकेट के साथ ही विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं।

धोनी के पास है 17.8 करोड़ का आलीशान घर
एमएस धोनी के पास  देहरादून में एक लग्जरी घर है, जिसे उन्होंने साल 2011 में खरीदा था और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 17.8 करोड़ है। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पास कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं।

espncricinfo

एमएस धोनी के पास हैं ये महंगी कारें
भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व चैम्पियन बनवा चुके धोनी के पास एक बड़ा कार कलेक्शन है, जिसमें दुनिया की बेहतरीन लग्जरी कारें शामिल हैं। उनके कार ब्रांड में हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर और कई अन्य शामिल हैं। उनके पास कई बाइक भी हैं। 

PC: espncricinfo