logo

Net Worth: एक महीने में ही इतने करोड़ रुपए कमा लेते हैं ऋषभ पंत, पास में है इतनी संपत्ति

 

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वह अभी तक इस संस्करण के 12 मैचों में 41.30 की एवरेज से 413 रन बना चुके हैं।

espncricinfo

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को अगले महीने से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भी जगह मिली है। आज हम आपको ऋषभ पंत की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उनकी संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

espncricinfo

खबरों के अनुसार, ऋषभ पंत की कुल संपत्ति 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी  लगभग 95 करोड़ भारतीय रुपए है। उनकी ब्रांड वैल्यू बहुत अधिक है और वह दुनिया भर में सबसे सम्मानित खिलाड़ी भी हैं। वह अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ ही आईपीएल से भी बड़ी रकम कमाते हैं। ऋषभ पंत कई ब्रांडों का प्रचार करते हैं, जिनके लिए भारी रकम वसूलते हैं। उनकी मासिक आय 1.5 करोड़ रुपए से अधिक है। 

PC: espncricinfo