logo

Net Worth: एक साल में इतने मिलियन डॉलर कमाते हैं शुभमन गिल, कुल संपत्ति के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

 

खेल डेस्क। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (104) इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के शुक्रवार को खेले गए मैच में शतकीय पारी खेल सुर्खियों में आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में शुभमन गिल ने अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई है।

espncricinfo

इसी बीच आज हम आपको इस क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे। शुभमन गिल की कुल संपत्ति 4 मिलियन डॉलर यानी 32 करोड़ रुपए है। उनकी वार्षिक आय 1 मिलियन डॉलर से अधिक है। 

espncricinfo

उनका फिरोजपुर जिला, पंजाब में एक लक्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा, उनके पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं। उनका कार कलेक्शन काफी छोटा है। इनकी कारों के संग्रह में एसयूवी शामिल हैं। शुभमन गिल ने अपने शानदार खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। 

PC: espncricinfo