logo

Beauty Tips- क्या आपको हेयर मास्क यूज करना नहीं आता, तो इस लेख को पूरा पढ़े

 

हमारे शरीर का हर अंग बहुत ही महत्वपूर्ण हैं फिर चाहे वो बाहरी हो या फिर आंतरिक हो, शरीर के बाहरी अंग हमारी खूबसूरती को दर्शाते हैं, जैसे आंख, बाल,दांत नाक आदि, ऐसे मे अगर हम बालों की बात करें तो यह हमारी खूबसूरती पर चार चांद लगाता हैं, यदि आपके बाल झढने लग जातें हैं तो आपकी चिंता बढ़ जाती हैं, इसलिए इनका ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है, लेकिन काम के बूझ के कारण आप इन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, लेकिन अगर आप हफ्ते में 2-3 बार बालों में तेल लगाती हैं तो सिर की मालिश करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Beauty Tips- क्या आपको हेयर मास्क यूज करना नहीं आता, तो इस लेख को पूरा पढ़े

लोग अपने बालों का ख्याल रखने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, ये बालों को पोषण देता हैं, अगर बालों पर आधे घंटे से एक घंटे तक लगाया जाए तो हेयर मास्क बालों की डीप कंडीशनिंग का काम करता है। हेयर मास्क लगाने से आपके बालों का रूखापन, टूटना, झड़ना मुलायम और मजबूत बनते हैं।

हेयर मास्क आप अपने बालों की बनावट के अनुसार चयन कर सकते हैं, फिर हमारे सामने एक बड़ा सवाल आता है कि हमें कौन सा मास्क खरीदना चाहिए, जैसे

रंगे हुए बालों के लिए कलर सेफ मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Beauty Tips- क्या आपको हेयर मास्क यूज करना नहीं आता, तो इस लेख को पूरा पढ़े

सूखेपन के लिए शहद, केला, जोजोबा तेल, केराटिन, एवोकैडो तेल या प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।

तैलीयपन के लिए आप तेल को संतुलित करने और तेल को सोखने के लिए टी ट्री ऑयल या मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं।

हेयर मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें

यदि आपको अपने बालों में से गंदगी और तेल को हटाना हैं तो पहले बालों में शैंपू और कंडीशनर से धोएं।

गीले बालों पर हेयर मास्क लगाएं।

हेयर मास्क को अपनी उंगलियों या ब्रश से लगाएं।

मास्क को बालों पर आधे घंटे से एक घंटे तक रहने दें

इसके बाद बालों को ठंडे और गुनगुने पानी से धो लें।