
हल्दी, कॉफी और दही- जिसके लिए एक कटोरी में कॉफी पाउडर के साथ दही लें. अब इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। जिसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अंत में चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
हल्दी, शहद और नींबू- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पहले एक कटोरी में एक चुटकी हल्दी लें। जिसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। आप इस उपाय को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्दी और एलोवेरा जेल- सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें फिर एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इन दोनों चीजों को अब मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। जिसके बाद चेहरा धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।