logo

Besan Scrub: चेहरे को निखारने के लिए बनाया जा सकता है बेसन का स्क्रब, त्वचा से गंदगी की हो जाती है छुट्टी

 

चेहरे की त्वचा पर डेड स्किन की एक परत खूबसूरती छीन लेती है। जिससे चेहरा काला और पीला नजर आने लगता है। यह किसी भी मौसम में हो सकता है। डेड स्किन को हटाने के लिए हम बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। कई बार बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमें मनचाहा रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि आप घर की रसोई में उपलब्ध बेसन की मदद से भी अपनी डेड स्किन को हटा सकते हैं।

Besan Or Gram Flour Scrubs For Glowing, Clear Skin | HerZindagi
चने का आटा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है। आप इससे चेहरे को स्क्रब कर सकते हैं और डेड स्किन को हटा सकते हैं। आइए जानें कि आप घर पर ही डेड स्किन को कैसे हटा सकते हैं। एलोवेरा जेल में बेसन मिलाएं और इस मिश्रण से 2 मिनट तक चेहरे को स्क्रब करें। अब इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने पर डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।

DIY masks with celeb-favourite besan for a glammed up skincare routine
एक कटोरी में दही, हल्दी और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। फिर इसे धीरे से मलें। ध्यान रहे कि यह मिश्रण चेहरे पर पूरी तरह न सूख जाए। अगर आप इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी फायदा होगा।