logo

Friendship Day 2022: 7 अगस्त को है फ्रेंडशिप डे, जानिए क्यों मनाया जाता है!

 

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे यानि फ्रेंडशिप डे हर साल मनाया जाने वाला त्योहार है जो दोस्तों के लिए खास होता है।  हालांकि यह हिंदू धर्म का त्योहार नहीं है, लेकिन हां इसे दोस्तों का त्योहार कहा जा सकता है। दोस्तों के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। यह दिन हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। लोग इस दिन को अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं। इस दिन दोस्त साथ में पार्टी करते हैं। कोई बाहर घूमने जाता है तो कोई दूसरा काम करता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने दोस्तों को कार्ड, फूल और चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। बॉलीवुड में कई गाने ऐसे भी बने हैं जो दोस्ती को दर्शाते हैं और कई फिल्में ऐसी भी हैं जो दोस्ती को दर्शाती हैं। अब इस साल 2 अगस्त 2020 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। 

इस दिन को पहली बार 1958 में पराग्वे में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में प्रस्तावित किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने अंततः 30 जुलाई को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में घोषित किया है। भारत में, यह आमतौर पर अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। 1998 में, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी नान अन्नान ने विनी द पूह को संयुक्त राष्ट्र में दोस्ती के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया।

दुनिया भर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिनों में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। 27 अप्रैल 2011 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में घोषित किया था। लेकिन भारत समेत कई दक्षिण एशियाई देश अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। वहीं, 8 अप्रैल को ओर्ब्लिन, ओहियो में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।