logo

Goa News:आदमी ने बीच पर ब्रिटिश महिला से किया रेप, कुछ दिन पहले रूसी लड़की से भी हुआ था रेप

 

पणजी: गोवा के पणजी में ब्रिटिश मूल की महिला से रेप का मामला सामने आया है।  पुलिस ने 32 साल के एक शख्स को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान जोएल विंसेंट डिसूजा के रूप में हुई है। उसने 2 जून को एक ब्रिटिश मूल की महिला के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता 2 जून को उत्तरी गोवा में अरुम्बोल बीच के पास 'स्वीट लेक' पर आराम कर रही थी। इसी दौरान जोएल ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। महिला ने पति के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों गोवा घूमने भारत आए हैं. 2 जून को महिला बीच के पास लेटी हुई थी। तभी योएल वहां आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे पहले पिछले महीने मई में, गोवा पुलिस ने कर्नाटक के एक व्यक्ति को अरुंबोल के एक रिसॉर्ट में एक 12 वर्षीय रूसी लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी रिजॉर्ट में रूम अटेंडेंट का काम करता था। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के साथ स्विमिंग पूल और फिर कमरे में दुष्कर्म किया. शिकायत के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब बच्ची की मां उसे स्वीमिंग पूल में छोड़ अरुंबोल के पास बाजार से कुछ जरूरी सामान लेने गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गडग (कर्नाटक) से गिरफ्तार कर लिया गया।