logo

Green Apple Benefits: रोज सुबह खाएं हरे सेब, जानिए क्या हैं इसके फायदे

 

सेब खाना हर किसी को पसंद होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि मीठे सेब बहुत स्वादिष्ट होते हैं। वैसे सेब खाने में तो फायदेमंद ही होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां, और आपको पता होगा कि सेब खाने के बारे में डॉक्टर भी कहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेब का सेवन करने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं जैसे हृदय स्वास्थ्य और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखना। इतना ही नहीं हरे सेब त्वचा, बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको हरे सेब खाने के फायदे बताएंगे।

uu

हरे सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ- 
- यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल की सेहत में भी सुधार होता है।
- हरे सेब के रोजाना सेवन से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
- हर सेब में पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो प्रो-बायोटिक का काम करता है और पेट और पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।
- हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
- हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों से भी राहत दिलाते हैं, इसलिए यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- हरे सेब खाने से भी बालों की सेहत में सुधार होता है।
- एक व्यक्ति रोजाना 4 से 5 मध्यम आकार के हरे सेब खा सकता है, इसके बड़े फायदे हैं।