logo

Hand care Tips: सब्जी काटने से हाथ फट गए हैं तो सरसों का तेल काम आएगा

 

सब्जियों को कितनी भी सावधानी से काटा जाए, लेकिन एक समय उनकी वजह से हाथ फटने लगते हैं। कई बार हम सब्जियां ज्यादा देर तक काटते हैं, जिससे हाथ कट जाते हैं। आप सभी ने इन समस्याओं का सामना एक बार नहीं बल्कि कई बार किया होगा। हालांकि, इससे बचने के लिए आजमाएं ये टिप्स  जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

सरसों का तेल: कटहल जैसी कुछ सब्जियों की वजह से हाथों में खुजली होने लगती है। ऐसे में सब्जियों की वजह से होने वाली खुजली से बचने के लिए हाथों में काटने से पहले सरसों का तेल लगाएं और फिर गुनगुने पानी से हटा दें। आपको लाभ होगा।

ll
 
वैसलीन लगाएं: हाथों की देखभाल में वैसलीन लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। जी हां और यह तरीका आपको रात में ही अपनाना होगा। रात को सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और उन पर वैसलीन की मालिश करें।

सब्जी के दाग : कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिनके दाग लगने से हाथ सूखने लगते हैं। जी हां और इसे हटाने के लिए इसे साबुन की जगह एक बार धो लें और फिर हाथों पर जैतून का तेल लगाएं। ऐसा करने से हाथों को मुलायम और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

jj

स्क्रबिंग: लोगों में यह एक मिथक बना हुआ है कि स्क्रब करने से हाथ अधिक शुष्क हो सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, हफ्ते में एक बार दही, ओट्स और शहद से अपने हाथों को स्क्रब करें। यह तरीका उन्हें नर्म होने के साथ-साथ खूबसूरत भी बनाएगा।