logo

Health: स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है नकली घी, ऐसे करें असली घी की पहचान

 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घी या खाना खाना बहुत पसंद होता है। यह खाने में स्वाद भी बढ़ाता है। घी के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। सर्दियों में लोग घी का सेवन जरूर करते हैं. क्‍योंकि इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।

लेकिन कई बार हमारे मन में ये संदेह होता है कि ये मिलावटी तो नहीं है? आजकल हर चीज में मिलावट बढ़ गई है। तो स्वाभाविक रूप से घी में भी मिलावट हो रही है। अब ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल बना रहता है कि मिलावटी घी की पहचान कैसे की जाए.

लेकिन चिंता न करें आज हम आपको मिलावटी घी की पहचान करने के कुछ आसान तरीके (Ghee Purity Check Tips) बताने जा रहे हैं.

ghee

पानी से चेक किया जा सकता है

अगर आप जानना चाहते हैं कि घी असली है या नकली तो एक गिलास पानी में एक चम्मच घी घोलकर देखें। अगर घी पानी के ऊपर तैरता है तो उसे असली माना जाता है और अगर घी तैरने के बजाय पानी के नीचे बैठ जाता है तो उसे मिलावटी माना जाता है।

हथेली पर मलना

घी को आप हथेली पर रगड़कर भी उसकी हकीकत जान सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा घी लें और इसे अपनी हथेली पर मलें। अगर घी रगड़ने पर यह पिघल जाता है तो आपका घी शुद्ध है। वहीं अगर घी पिघलने की बजाय हथेली पर ही रह जाए तो वह मिलावटी है.

ghee


घी गरम करें और चैक करें

आप घी को गर्म करके भी उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच घी गर्म करें। अगर यह पिघलकर तुरंत ब्राउन हो जाए तो यह शुद्ध घी है। वहीं अगर घी देर से पिघल कर पीला पड़ने लगे तो समझ लें कि यह मिलावटी है.