logo

Health: सेहत के लिए फायदेमंद होता है दूध लेकिन डाल दें ये एक चीज, बढ़ जाएंगे फ़ायदे

 

सोंठ के चूर्ण को सूंठ कहते हैं। यह अदरक पाउडर सोंठ की जड़ से बनाया जाता है। यानी अदरक की जड़ को सुखाकर उसका पाउडर बना लिया जाता है। इस पाउडर का इस्तेमाल कई खाने में किया जाता है। इसके कई फायदे हैं, इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने वाले लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

सोंठ के दूध का सर्दियों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। क्‍योंकि इस दौरान ठंड से राहत पाना फायदेमंद होता है। इसके लाभ सर्दी और फ्लू के लक्षणों को कम करने तक ही सीमित नहीं हैं। जानिए सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से क्या फायदे होते हैं?

सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने के फायदे

मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसलिए इसे कई समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में सोंठ वाला दूध पीने से हो सकते हैं ये फायदे.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है – सर्दियों में सोंठ का दूध पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। जिससे इस दौरान होने वाली कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है - इस दूध को पाचन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इसे रोजाना पीने से कब्ज और पेट दर्द में राहत मिलती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से भूख न लगने की समस्या से भी निजात मिलती है।

गले की समस्या से राहत- सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम और गले में खराश होना आम बात है। लेकिन सोंठ के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे छुटकारा पाने में मदद मिलती है। हर रात सोंठ का दूध पीना बीमारियों से राहत पाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

जोड़ों की समस्या होगी दूर - सर्दियों में लोगों को जोड़ों की समस्या बढ़ने की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर आप सोंठ वाला दूध पीते हैं तो आपको इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। लेकिन याद रखें, सोंठ का अधिक मात्रा में प्रयोग नहीं करना चाहिए। नहीं तो कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।