logo

Health Tips-क्या सुबह उठने पर आपको कमर दर्द होता है, अपनाएं ये उपाय

 

दुनिया में जितना तकनीक में इजाफा हुआ हैं लोगो के लिए परेशानायां भी उतनी ही बढ़ गई हैं, लोग आज अपने काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्होनें अपनी जीवनशैली और खान पान इतना खराब कर लिया हैं कि कम उम्र में ही उनको कई तरह की बीमारियां होने लगी हैँ। ऐसे में अगर हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं तो एक समय आता है जब हमारा शरीर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है।

ऐसे में अगर आप उन लोगो में से जो घंटो तक एक ही जगह बैठे रहते हैं और  खड़े रहते है, तो निश्चित रूप से आप कमर दर्द से पीड़ित हैँ। क्या आपको भी यह समस्या है?

Health Tips-क्या सुबह उठने पर आपको कमर दर्द होता है, अपनाएं ये उपाय

क्या आपको भी सुबह उठने के बाद कमर और पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत होती है, तो सबसे पहले इसके पीछे के कारणों को जानना जरूरी है।

गलत तकिए पर सोते हैं तो... 

इसका प्रमुख कारण हैं कि आप रात को एक पॉजीशन में सोते हैं, इस आदत को आपको बदलना चाहिए। रात को सोते समय कम से कम 4 से 5 बार करवट बदलें। इससे आपको कमर दर्द से राहत मिल सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस

कमर दर्द का कराण ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता हैं इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Health Tips-क्या सुबह उठने पर आपको कमर दर्द होता है, अपनाएं ये उपाय

स्लीप डिस्क

स्लिप्ड डिस्क भी पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकता है।

कैल्शियम की कमी

शरीर में कैल्शियम की कमी से भी पीठ दर्द हो सकता हैँ।

कमर दर्द का उपाय क्या है?

अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं, तो आपको विशेष व्यायाम करने चाहिए, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह से। इनमें पवनमुक्तासन, बंधासन, भुजंगासन या नौकासन शामिल हैं।