logo

Health Tips- क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन कैसे फिट रहते हैं, जानिए उनकी हाई प्रोटिन डाइट

 

अगर हम आज के बॉलीवुड की बात करें तो हर कोई अपने आप को फिट रखते हैं, इसके लिए वो कड़ी मैहनत करते हैं, कड़ी डाइट फॉलो करते हैं, जिम जाते हैं, अक्सर फिल्मी सितारें आपने प्रैक्टिस सैशन की वीडियों सोशल मीडिया पर डालते रहते है, अगर हम बात करें बॉलीवुड हैंडमस एक्टर जिन्हें लोग ग्रिक गॉड के नाम से भी जानते हैं जी हॉ हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की जो अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए काफी मशहूर हैं।

वो 48 साल के हैं और आज भी लोग उनकी फिटनेस और एब्स देखकर हैरान हो जाते हैं, अक्सर कई एक्टर किसी फिल्म के लिए एब्स बनाते हैं, लेकिन ऋतिक रोशन के पूरे जिदंगी एब्स रहते हैं, दोस्तो वो कोई एक दिन की मैहनत का नतीजा नहीं हैं, वो कई सालों से इसके लिए मैहनत कर रहे हैं और कड़ी डाइट फॉलो करते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऋतिक रोशन की डाइट के बारें में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं

Health Tips- क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन कैसे फिट रहते हैं, जानिए उनकी हाई प्रोटिन डाइट

क्या कहते हैं ऋतिक के पर्सनल न्यूट्रिशनिस्ट-

अगर आपको परफेक्ट बॉडी चाहिए तो आपको कड़ी मैहनत के साथ साथ आपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होता हैं, यह आपकी बहुत ही मदद करती हैं, अगर हम बात करें ऋतिक रोशन की तो वो तीन भोजन पैटर्न का पालन करते हैं यानी नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना।

नाश्ते में वो अंडे या प्रोटीन स्मूदी लेते हैं।

Health Tips- क्या आप जानते हैं कि ऋतिक रोशन कैसे फिट रहते हैं, जानिए उनकी हाई प्रोटिन डाइट

दोपहर के भोजन में, वह चावल, क्विनोआ, स्टार्च वाली सब्जियां, और कुछ प्रोटीन और वसा जैसे हल्के कार्ब्स खाते हैं।

रात के खाने में वो किसी तरह के कार्ब्स नहीं लेते हैं।

वो अपने पेट को आराम देने के लिए कभी कभी उपवास भी करते हैं।