Health Tips- क्या आपको पता हैं नमक कितना और कैसे खाना चाहिए, आइए जानते हैं

हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता हैं, इसलिए विशेषज्ञ हमे बताते हैं कि हमें हमेशा अच्छा, पोषण युक्त खाने का सेवन करना चाहिएं, ऐसे में अगर हम नमक की बात करें तो इसका सेवन हमारे लिए लिए बहुत ही अवश्यक होता हैं, नमक को आयोडीन और सोडियम का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सोडियम हमारे लिए बहुत ही जरूरी होता, सोडियम उचित सेल फ़ंक्शन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन, साथ ही रक्तचाप नियंत्रण करता हैं।
लेकिन वो कहते हैं ना किसी भी चीज का ज्यादा सेवन हमारे लिए नुकसानदायक होता हैं, वैसे ही ज्यादा सोडियम और आयोडीन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में एक सामान्य इंसान को प्रतिदिन 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए, इससे ज्यादा नमक आपके लिए नुकसानदायक होता हैं, आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने के नुकसान-
नमक के ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
नमक के ज्यादा सेवन से हृदय रोग, पेट के कैंसर और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह पर भी प्रभाव डालता हैं।
आइए जानते हैं किस प्रकार नमक सेवन आपको करना चाहिए-
समुद्री नमक
खारे समुद्री जल का वाष्पीकरण लवणों को परिष्कृत नहीं करता है। यह आयोडीन से भरपूर होता है जो शरीर के लिए अच्छा माना जाता है।
सेंधा नमक
सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा कम होती हैं और मैग्नीशियम और पोटैशियम की सही मात्रा होती है।
सेल्टिक नमक
ग्रे नमक जिसमें सोडियम की मात्रा कम यह नमक इतना प्राकृतिक है कि इसमें कोई मिलावट नहीं है।