logo

Health Tips गर्मियों में रोजाना एक गिलास नींबू पानी पिएं, कई बीमारियां होंगी दूर

 

सेहत के लिए नींबू को काफी फायदेमंद माना जाता है और इसका इस्तेमाल कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स बनाने में किया जाता है। नींबू पानी, शिंकजी और नींबू सोडा गर्मी के दिनों में काफी पसंद किया जाता है। इन्हें पीने के कई फायदे हैं जो गर्मी में देखने को मिलते हैं। शरीर से लेकर चेहरे तक के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।  आपकी जानकारी के लिए बता दे की, नींबू पानी के फायदे में भी मदद करता है और नींबू पानी न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है बल्कि नींबू पानी के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी, बी, ई, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको बताते हैं नींबू पानी पीने के फायदे।

d

विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है - बता दे की, नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। यह कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। विटामिन सी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।  स्ट्रोक और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

 

वजन घटाने के लिए- यदि आप रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करते हैं तो यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इस प्रकार यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। पेक्टिन ए फाइबर होता है। जिससे आपको भूख कम लगती है और इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

xxx

हाइड्रेशन- गर्मियों में हम ज्यादातर डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं। नींबू पानी हमें हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

पाचन - यदि सुबह गुनगुना नींबू पानी नियमित रूप से पिया जाए तो यह कब्ज को रोकने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। जिससे गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद - बता दे की, नींबू पानी में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।