logo

Health Tips- बच्चे का पेट खराब हो रहा हैं, तो खिलाएं ये चीजें

 

जब कभी भी मौसम बदलता हैं तो आपकी सेहत पर बहुत ही असर होता हैं, सबसे ज्यादा बच्चों पर होता हैं, वायरल बुखार, दस्त, पेट में खराबी आदी, इस मौसम में बच्चों पर विशेष देने की आवश्यकता होती हैं, इन बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का इम्युन सिस्टम मजबूत करने की आवश्यकता होती हैं, जिसके लिए आपको अपने आहार मे कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है।

Health Tips- बच्चे का पेट खराब हो रहा हैं, तो खिलाएं ये चीजें

बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाना चाहिए, आपको पता होना चाहिए वो कितना खाते हैं, क्या खाना पसंद हैं, अगर आपको इन चीजों का पता नहीं हैं तो आपके बच्चे का विकास रूक जाएगा। ऐसे में आपको अपने बच्चों को तैलीय, प्रसंस्कृत, उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थों से दूर रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि बच्चों का पेट खराब होने पर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए-

Health Tips- बच्चे का पेट खराब हो रहा हैं, तो खिलाएं ये चीजें

आप अपने बच्चे के बिगड़े हुए पेट मिजाज को ठीक करने के लिए सूप या शोरबा का एक गर्म कटोरा पिला सकते हैं, यह बच्चों का पेट सही करने आपकी मदद करेगा, बच्चे की अपच और उल्टी की समस्या दूर करेगा।

यदि बच्चा डायरिया से पीड़ित हैं, तो उन्हें कम फाइबर वाला खाना खिला सकते हैँ।

बच्चों के लिए उबली हुई सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं, लेकिन बच्चे इन्हें खाना पंसद नहीं करते हैं, इसका स्वाद आप चाट मसाला डालकर बढा सकते हैँ।