logo

Health Tips अगर आपको भी है हाई ब्लड प्रेशर, तो खाएं ये 4 फल

 

 समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। यह एक आम समस्या हो गई है और आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति इसकी चपेट में आ रहा है. वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं। कुछ लोगों को अधिक तनाव और चिंता के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, वहीं कुछ लोगों में काम के दबाव, समय सीमा, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, खराब आहार, कम नींद आदि की आदतों के कारण रक्तचाप अधिक रहने लगता है। आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जिसके  साथ ही कुछ लोग ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए दवाएं लेने लगते हैं, जो सही नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, स्वस्थ चीजों का सेवन करते हैं, और सक्रिय जीवन जीते हैं, तो आप अपने रक्तचाप को उच्च होने से बचा सकते हैं। अब आज हम आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उच्च रक्तचाप से राहत दिला सकते हैं।

f

कीवी- कीवी खाने से आप हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं। कीवी एक बहुत ही सेहतमंद फल है, जो पाचन से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिसके साथ ही इसे खाने से त्वचा भी स्वस्थ रहती है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। दरअसल कीवी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। यदि आप रोजाना दो से तीन कीवी का सेवन करते हैं तो आप हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं।

f

तरबूज- तरबूज शरीर को तरोताजा, ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। फल रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है। यदि ब्लड प्रेशर का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। आप तरबूज खा सकते हैं।

आम- गर्मी के मौसम में आम खाना चाहिए, ये सबसे अच्छे होते हैं. इसके साथ ही उच्च रक्तचाप की शिकायत करने वालों को भी आम खाना चाहिए। आम पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो उच्च रक्तचाप को प्रबंधित करने के लिए एक आदर्श फल है। आप मैंगो शेक, स्मूदी, फ्रूट चार्ट या कटे हुए आम भी खा सकते हैं।

केला- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में पोटैशियम अहम भूमिका निभाता है। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। रोजाना एक से दो केले खाएं और अपने हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखें।