logo

Health Tips- आइए जानते हैं वरूण धवन को हुए वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन रोग के बारें में, क्या आप हो सकते हैं इससे ग्रसित

 

बॉलीवुड के हैंडसम चार्मिंग और चुलबुले एक्टर वरूण धवन अपनी आने वाली नई फिल्म भेड़िया के लिए चर्चा में बने हुए हैं, इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी दिखाई देगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, एक्टर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान वरूण इंटरव्यू  में बताया की वो      वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं।  जिसको बारे में सुनते ही लोगो ने सोचा कि वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन क्या है? वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के लक्षण क्या हैं? उसके साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए? तो आइए जानते हैं इसके बारे में-

Health Tips- आइए जानते हैं वरूण धवन को हुए वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन रोग के बारें में, क्या आप हो सकते हैं इससे ग्रसित

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन क्या है?

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन व्यक्ति के संतुलन को प्रभावित करती है। जब व्यक्ति के आंतरिक कान, जो आपके संतुलन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, ठीक से काम नहीं करता है, पीड़ित व्यक्ति का वेस्टिबुलर सिस्टम ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करता है और मस्तिष्क को गलत संदेश भेजता है। यह मनुष्य के उन अंगों में असंतुलन का कारण बनता है जो हमें संतुलन में रखते हैं। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है और उचित दवा और व्यायाम से आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के लक्षण

Health Tips- आइए जानते हैं वरूण धवन को हुए वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन रोग के बारें में, क्या आप हो सकते हैं इससे ग्रसित

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के लक्षणों में चक्कर आना, मतली और संतुलन का नुकसान शामिल है।

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के लिए उपचार

इस बीमारी का सबसे अच्छा इलाज फिजियोथेरेपी हैं, नियमित व्यायाम से हम इससे निजात पा सकते है