logo

Health Tips- सर्दियों मे दिल का रखे विशेष ख्याल, स्ट्रोक का रहता हैं अधिक खतरा

 

सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं और इसके साथ ही लोगो को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए, इस मौसम मे आपको खांसी, झुकाम, गले की खराश, बुखार और दिल की बिमारियां हो सकती हैं, इस मौसम आपको अपने दिल का विशेष ख्याल रखना होता हैं, क्योंकि इस मौसम में शरीर में हृदय और रक्त प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ जाता है।

Health Tips- सर्दियों मे दिल का रखे विशेष ख्याल, स्ट्रोक का रहता हैं अधिक खतरा

आपको बता दें कि ठंड के कारण हमारी नसे सिकुड जाती हैं जिसकी वजह से रक्त प्रवाह में परेशानी होती हैं। हृदय को रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे में डाल सकता है।

बुजुर्गो को सबसे ज्यादा खतरा होता है

इस मौसम में बुजुर्गो को हार्ट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा होता हैं, ठंड परिसंचरण को कम करती है और रक्त वाहिकाओं को जमने का कारण बनती है। इस समस्या से बचने के लिए जितना हो सके व्यायाम करें, हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगो को हृदय रोग का खतरा अधिक होता

खान-पान पर ध्यान दें

Health Tips- सर्दियों मे दिल का रखे विशेष ख्याल, स्ट्रोक का रहता हैं अधिक खतरा

इस समस्या से बचने के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए तैलीय, घी युक्त भोजन अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए बादाम और पिस्ते का सेवन फायदेमंद होता है।