logo

Health Tips पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करेंगे ये 4 घरेलू उपाय

 

कई तरह की बीमारियां मानव शरीर में पेट के जरिए प्रवेश करती हैं। पेट को हमेशा स्वस्थ रखना जरूरी है वरना कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आजकल भागदौड़ और अनियमितता की इस लाइफस्टाइल में हमारा खान-पान भी असंतुलित हो गया है और इससे हमें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हमारा शरीर अक्सर कई तरह की बीमारियों से ग्रसित रहता है।

यदि व्यक्ति को स्वस्थ रहना है तो खासतौर पर उसके खान-पान पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।  असंतुलित भोजन पेट की बीमारियों को जन्म देता है और जब पेट खराब हो जाता है तो हमारा पूरा दिन खराब हो जाता है। कुछ घरेलू उपाय इस समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

 vvvvvvvvvvvvvvv

पेट के इन्फेक्शन को दूर करने के घरेलू उपाय-

* बता दे की, जिसके लिए दो चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी मिलाकर एक मिश्रण बना लें और रोजाना इसका सेवन शुरू करें। ऐसा करने से लाभ होता है।

* पिसी हुई अदरक का एक टुकड़ा, थोड़ी सी काली मिर्च और 1 चुटकी पिसी हींग मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन करने के तुरंत बाद एक गिलास गर्म पानी पिएं, फायदे होंगे।

vvvvvvvvvvvvvvvvvvvv

* पेट के इन्फेक्शन को दूर करने में भी केले का सेवन काफी कारगर माना जाता है। केले के सेवन से पेट के कीड़े और दस्त की समस्या से निजात मिलती है।

* रोज सुबह खाली पेट 2 लौंग चबाने से पेट की समस्या दूर होती है। लौंग में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं।