logo

Health Tips हाथों से मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए तो इस चीज को पानी में मिला लें

 

मेहंदी सेरेमनी का आयोजन शादी में बड़ी धूमधाम से किया जाता है। यह भारतीय शादियों का एक बड़ा हिस्सा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, शादियों के दौरान हाथों पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है. वैसे चाहे आपकी शादी हो, किसी दोस्त का या कोई और फंक्शन, मेहंदी से सजे हाथ हमेशा खूबसूरत लगते हैं. लड़कियों को मेहंदी की तरह दिखना बहुत पसंद होता है, मगर जब मेहंदी का रंग नीचे आने लगता है तो मेहंदी खराब लगने लगती है और हम इसे जल्द से जल्द हटाने की कोशिश करते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करते हैं मगर  नुस्खे नहीं जानते तो हम लाए हैं कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके काम आ सकते हैं।

vv

जैतून का तेल और नमक - बता दे की, जैतून के तेल में एक चम्मच नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अपने हाथों पर अच्छे से लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और अपने हाथ धो लें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। जिससे मेहंदी का रंग हल्का हो जाएगा।  बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार आजमाएं।

ब्लीच - हाथों से मेहंदी का रंग हटाने के लिए अच्छी क्वालिटी का ब्लीच लगाएं। आप चेहरे के बालों के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लीच को अपने हाथों पर भी लगा सकती हैं। मेहंदी का रंग हल्का हो जाता है और कुछ ही दिनों में मेहंदी आसानी से निकल जाती है।

    vv

हाथ धोएं- दिन में कई बार हाथ धोने से मेहंदी का रंग फीका पड़ जाता है। यदि आप बार-बार हाथ धोते हैं, तो अपने हाथों को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़ करें अन्यथा आपके हाथ सूखे हो सकते हैं।

नमक के पानी में हाथ डुबोएं- गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। हाथों को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। कुछ देर बाद इस क्रिया को दोबारा दोहराएं और फिर अपने हाथों को मॉइस्चराइज़ करें। मेहंदी का रंग उतर जाएगा।

बेकिंग सोडा और नींबू - अगर आप मेहंदी का रंग हटाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा और नींबू का गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद इसे अपने पूरे हाथों पर अच्छे से लगाएं और कुछ देर सूखने दें। जिसके  बाद ठंडे पानी से धो लें, हालांकि इसके बाद आपके हाथ थोड़े सूखे हो सकते हैं। ऐसे में हाथों में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।