logo

Job Alert: नाल्को में बंपर जॉब, मिलेगा लाखों में वेतन

 

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) में मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती निकली है. नाल्को की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर कुल 17 वैकेंसी हैं. नाल्को भर्ती 2022 के लिए बीडीएस, एमबीबीएस और एमडी/एमएस डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नाल्को के पोर्टल www.nalcoindia.com पर जाकर किया जाना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है। नाल्को एक नवरत्न कैपिटल पीएसयू है। यह एशिया का सबसे बड़ा एकीकृत एल्युमीनियम परिसर है।

नाल्को भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि: -
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जून, 2022
 
नाल्को भर्ती 2022 के लिए पदों का विवरण: -
मेडिकल ऑफिसर - 6 पद
स्पेशलिस्ट - 11 पद

नाल्को भर्ती 2022 के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता: -
मेडिकल ऑफिसर- एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए. औद्योगिक स्वास्थ्य में पीजी सर्टिफिकेट भी जरूरी है। 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
स्पेशलिस्ट- बीडीएस जरूर करें। 7 साल का अनुभव होना चाहिए।

आपको कितना मिलेगा:
चिकित्सा अधिकारी- 70000-3%-200000/-
स्पेशलिस्ट- 80000-3%-220000/-

नाल्को भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा: -
चिकित्सा अधिकारी - 35 वर्ष
विशेषज्ञ - 38 वर्ष