logo

Kitchen Tips: गर्म सामान से टूट रहे हैं आपके कांच के बर्तन तो अपनाएं ये ट्रिक और बचाएं अपनी फेवरेट क्रॉकरी

 

कांच के सामान के साथ सबसे बड़ी समस्या होती है उसके टूटने का डर। इसके लिए कांच के बर्तनों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कांच के सामान की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो वह गिरकर टूट जाता है। कीमती कांच के बर्तन फटने से जल जाते हैं। इसके लिए कांच के बर्तनों का सावधानी से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। तो जानिए आप कांच के बर्तनों की देखभाल कैसे कर सकते हैं ताकि वह जल्दी टूटे नहीं।

कांच के ठंडे ग्लास में गरम पानी एकदम से डालने पर कांच टूट क्यों जाती है ? -  Quora
ठंड के मौसम में कोई भी गर्म वस्तु सीधे कांच के बर्तन में न लें। गर्म भोजन डालने से पहले कांच के बर्तन में एक चम्मच या कोई अन्य वस्तु रखें। ऐसा करने से कांच के बर्तन आसानी से नहीं टूटेंगे. कई लोग गर्म चीजों को कांच के कंटेनर में भरकर रखते हैं। खासतौर पर दूध, कॉफी जैसी गर्म चीजों को गिलास में न डालें। ऐसा करने से कांच के बर्तन टूटने का खतरा रहता है।

नहीं टूटेगा कांच का बर्तन, बस फॉलो कर लें ये Simple Hacks -  tips-to-prevent-glass-utensils-for-breaking - Nari Punjab Kesari

कांच के बर्तनों को हमेशा अलग रखने की आदत डालें। कई लोग कांच के बर्तनों के साथ-साथ नियमित घरेलू बर्तनों को एक ही स्टैंड में रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती है। विशेष रूप से कांच के बर्तनों को स्टील के बर्तनों के साथ रखने से उनमें दरार पड़ सकती है। कई महिलाएं ग्लास में आइस क्यूब डालकर फिर उसमें कोल्ड ड्रिंक्स डाल देती हैं। ऐसा करने से कांच के बर्तनों में दरार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए पहले कोल्ड ड्रिंक डालें और फिर आइस क्यूब्स डालें।