logo

OMG!अनोखे हैं इस दफ्तर के मालिक, मजदूरों के लिए सवेतन छुट्टी की व्यवस्था

 

ब्रिटेन की गर्मी के चलते कर्मचारियों की समस्या और भी बाद गई है। ऐसे में बॉस ने एक अनोखी तरकीब निकाली। इस चाल ने कर्मचारियों का दिल जीत लिया। दरअसल बॉस ने अपने सभी स्टाफ को न सिर्फ एक दिन का पेड लीव दिया बल्कि उनके लिए पूल पार्टी का भी आयोजन किया। बॉस की दरियादिली को देखकर यूजर्स ने उन्हें 'बॉस ऑफ द मंथ' तो कुछ ने 'लीजेंड' कहा है। सोशल मीडिया पर पूल पार्टी एन्जॉय करते कर्मचारियों की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि 'ऐसा बॉस हर किसी को मिलना चाहिए।' कुछ लोगों ने बॉस को 'कूल' कहा। तस्वीरों में आप कर्मचारियों को मस्ती करते हुए देख सकते हैं।

ii

दरअसल, ब्रिटेन इन दिनों काफी गर्म हो रहा है। गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एक छत बनाने वाली कंपनी का बॉस भी अपने कर्मचारियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाने जा रहा है। रिपोर्ट्स का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार ऑफिस आने के एवज में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफा दिया। उसने सभी को एक दिन की छुट्टी के साथ-साथ एक पूल पार्टी भी दी। इस छुट्टी के लिए कोई पैसा नहीं काटा गया था।

स्टुअर्ट ह्यूस्टन यूके स्थित एचजी रूफिंग सप्लाई कंपनी के प्रमुख हैं। उन्होंने लीड्स में मौजूद सभी स्टाफ के लिए सरप्राइज पूल पार्टी दी। यह बात समझकर कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए थे, उन्हें बाकी दिनों की तरह काम करना होगा, लेकिन कार्यालय पहुंचते ही हैरान रह गए। वहां पार्टी का अच्छा इंतजाम था। शराब और संगीत भी था।