logo

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में इन 7 चीजों का दान करने से मिलता है आर्थिक लाभ

 

पितृ पक्ष चल रहा है। यह पितृ पक्ष की नवमी है और इसे मातृ नवमी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दिनों में चीजों का दान करने से व्यक्ति धनवान बन सकता है। आज हम आपको दान के बारे में बताने जा रहे हैं।

काला तिल - श्राद्ध पक्ष में सबसे खास बात काले तिल का होता है. श्राद्ध पक्ष में काले तिल का दान करने से पितरों को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होता है और ऐसा करने से पितरों को प्रसन्नता मिलती है और पूरे परिवार को आशीर्वाद मिलता है।

भूमि दान - कहा जाता है कि श्राद्ध के दौरान भूमि का दान सबसे बड़ा दान होता है. भूमि दान करने से अनजाने पापों से मुक्ति मिलती है।

चांदी - ऐसा कहा जाता है कि पितरों को चांदी की बनी वस्तुएं पसंद होती हैं, इस कारण चांदी से बनी वस्तुओं को पितरों को दान करना सबसे अच्छा होता है.

वस्त्र - अपने पूर्वजों को वस्त्र दान करने से भी बहुत लाभ होता है. दरअसल जो लोग वस्त्र दान करते हैं उन्हें जीवन में हर तरह के सुख मिलते हैं।

गुड़ और नमक - श्राद्ध पक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान करना लाभकारी माना जाता है.

जूते का दान - पितरों की आत्मा की शांति के लिए जूते का दान करना लाभकारी होता है.

छाता और गमछा- छाता दान करने से परिवार में खुशियां आती हैं और पितरों को खुशी मिलती है.