logo

Pregnancy Tips: शरीर में होने वाले ये बदलाव बताते हैं कि आप आसानी से मां बन सकती हैं या नहीं

 

आपका शरीर मां बनने के लिए तैयार या सक्षम है। इसे हम कुछ बातों से जान सकते हैं। हमारे शरीर में कुछ ऐसी क्रियाएं हो रही होती हैं जो कहती हैं कि हमारा शरीर मां बनने में सक्षम है और हम आसानी से मां बन सकते हैं।


20 से 25 साल की उम्र - दुनिया भर में अब तक हुए शोध के मुताबिक, 20-24 साल की उम्र की किसी भी महिला की प्रजनन क्षमता सबसे अच्छी होती है। लेकिन प्रजनन क्षमता की आयु सीमा सभी महिलाओं के लिए समान नहीं होती है।

नियमित पीरियड्स - जिन महिलाओं को नियमित पीरियड्स होते हैं। यानी जिन्हें हर महीने समय पर पीरियड्स आते हैं, यह अच्छी फर्टिलिटी की निशानी है। इसके विपरीत जिन लोगों के पीरियड्स समय पर नहीं आते उन्हें गर्भधारण करने में कठिनाई होने की संभावना रहती है।

Pregnancy Tips: शरीर में होने वाले ये बदलाव बताते हैं कि आप आसानी से मां बन सकती हैं या नहीं

जीन कनेक्शन - जब गर्भावस्था की बात आती है, तो आपको इसकी कठिनाई और आसानी के बारे में बहुत सी बातें सुनने को मिलती हैं। हालांकि, पारिवारिक इतिहास के आधार पर किसी महिला की प्रजनन क्षमता का अनुमान लगाना मुश्किल है।

योनि स्राव - मासिक धर्म के अलावा कई बार योनि से साफ, गंधहीन स्राव तो इसका मतलब है कि आपकी गर्भाशय ग्रीवा शुक्राणु को आसानी से चलने और प्रत्यारोपित करने में मदद करती है। गर्भावस्था के शुरुआती चरणों के लिए यह महत्वपूर्ण है।

Pregnancy Tips: शरीर में होने वाले ये बदलाव बताते हैं कि आप आसानी से मां बन सकती हैं या नहीं

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम- मूड में बदलाव, बार-बार खाने की इच्छा होना, पेट में दर्द, थकान, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम या पीएमएस के लक्षण हैं। यह आपको परेशान कर सकता है। लेकिन यह अच्छी प्रजनन क्षमता का संकेत है।