logo

Rochak News: युवक ने पेट को बनाया गुल्लक, निगले 63 सिक्के, ऑपरेशन करते हुए डॉक्टर रह गए हैरान

 

राजस्थान के जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल में शुक्रवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल, यहां एक युवक पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था।  यहां डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो युवक के पेट में कुछ धातु दिखाई दी। इसके बाद डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से 63 सिक्के निकले। यह देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। आपको बता दें कि मथुरादास माथुर अस्पताल में इस युवक का डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला।

दरअसल जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में गुरुवार को अचानक दर्द होने लगा।  उसके बाद परिजन गुरुवार शाम करीब चार बजे उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए। वहीं, शुक्रवार को जब डॉक्टर ने एक्स-रे किया तो पेट में कुछ देखा और मरीज के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि सिक्का निकल गया है।  यह सब सुनते ही डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में पेट से करीब 63 सिक्के निकाले गए।

बताया जा रहा है कि एमडीएम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ विकास राजपुरोहित ने बताया कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओर से एंडोस्कोपी से यह ऑपरेशन किया गया।  वहीं जब दोबारा जांच की गई तो उसमें किसी प्रकार का कोई सिक्का नहीं मिला। युवक ने यह नहीं बताया कि वह कितने समय से सिक्कों को निगल रहा था। इसके अलावा डॉक्टर ने बताया कि जब पेट से सिक्के निकाले गए तो टेबल पर एक बार सिक्कों का ढेर लगा हुआ था। ज्यादातर एक रुपये के सिक्के थे।