logo

Rochak Video: 44 साल के सैफुल आरिफ ने बकरी से की शादी, दहेज भी दिया.., वीडियो वायरल'

 

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फेमस या वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं।  ऐसा ही एक ताजा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। जहां एक शख्स ने बकरी से शादी की है। रिपोर्ट में बताया गया कि शादी करने वाले का नाम सैफुल आरिफ है, जिसकी उम्र 44 साल है।  वह YouTube और TikTok पर कंटेंट क्रिएटर हैं। सैफुल इंडोनेशिया के बेंजेंग जिले के क्लैम्पोक गांव में रहता है। वहां 5 जून को उसने बकरी से शादी कर ली। इसमें कई स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। इसके लिए सभी आवश्यक अनुष्ठान भी किए गए। साथ ही इस शादी में व्यक्ति के परिजन और गांव के लोग भी मौजूद थे। 
 
इंडोनेशिया में आप एक आदमी को गले नहीं लगा सकते लेकिन बकरी से शादी कर सकते हैं https://t.co/uc3W5FxbEc


इसके साथ ही दूल्हे ने शादी का फुल ड्रेस भी पहना, जबकि बकरी ने खास ड्रेस पहनी थी। इस वीडियो को शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  कई न्यूज चैनलों ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। उसने बकरी को शादी के लिए दहेज भी दिया। यह रकम 117 रुपये थी। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उस शख्स की काफी आलोचना हुई थी।  एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि यह शख्स अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है।  इसके इलाज की जरूरत है। वहीं एक अन्य शख्स ने शादी में शामिल लोगों और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विवाद को बढ़ता देख वह शख्स फिर सोशल मीडिया पर आ गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वीडियो उन्होंने मजाक के तौर पर बनाया था। यह शादी वास्तव में नहीं हुई थी। वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है वह उनकी एक्टिंग है इसलिए लोगों को इसे सच नहीं मानना ​​चाहिए।  शख्स ने बताया कि इस वीडियो को बनाने का मकसद इसे सोशल मीडिया पर वायरल करना था और उसका इससे किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।  उनका एकमात्र लक्ष्य लोगों का मनोरंजन करना था। इसके लिए सैफुल ने अल्लाह से माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने का वादा किया।