logo

Skin Care Tips: बारिश के मौसम आपको में चीजों से हो सकता है खतरा, ऐसे करें बचाव

 

बारिश के मौसम में गंदे पानी, उमस की वजह से त्वचा रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे खुजली, दाने, फोड़े-फुंसी, मुंहासे, फंगल इनफेक्शन आदि का बहुत ज्यादा खतरा होता है। वातावरण में नमी के कारण बैक्‍टीरिया की संख्‍या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन इनफेक्‍शन होना आम बात है। बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए स्किन इंफेक्‍शन की वजह बन सकती है। 

बरसात और उमस के मौसम में फंगल इनफेक्शन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। यह त्वचा की ऊपरी सतह पर होता है। नमी वाले हिस्से खासकर पैरों में अधिक होता है। इसके होने पर आपको तेज खुजली हो सकती है। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

इस चिपचिपे मौसम में फोड़े होने का भी बहुत खतरा होता है। ये फोड़े मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो नम, पसीने वाली त्वचा पर होते हैं। मानसून में त्वचा पर फुंसी होना भी एक आम समस्या है। यह चेहरे, सिर, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों पर कहीं भी हो सकती हैं।