logo

Skin Care Tips: शरीर पर तेल कब लगाएं नहाने से पहले या बाद में !

 

तेल मालिश से हमारा शरीर ठीक वैसे ही मजबूत होता है, जैसे लाठी को तेल पिलाने से वो मजबूत होती है। विशेष रूप से  सर्दियों के मौसम मे समूचे जिस्म में  तेल की मालिश बहुत फायदेमंद रहता है।

जो लोग हर दिन अपने शरीर की मालिश करते हैं वे खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। किसी व्यक्ति के शरीर में तेल की मालिश करना या तेल लगाना हमेशा फायदेमंद रहता है। 

अब सवाल यह है कि, शरीर की मालिश के लिए आखिर कौन सा तेल सबसे अच्छा है? त्वचा विशेषज्ञ आमतौर पर सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने की सलाह देते हैं। अगर आपको सरसो का तेल पसंद न हो तब आप के लिए मार्केट में उपलबध किसी भी अच्छे मसाज आयल  का उपयोग कर सकते हैं। 

वैसे तो आप शरीर पर किसी भी तेल से मालिश कर सकते है। वो हमेशा फायदेमंद ही रहेगा। 

सबसे अच्छे ओर उच्च गुण वाले मसाज आयल  में निम्नलिखित 8 गुण होने ही चाहिए –

1.  तेल हल्का हो।

2. ज्यादे चिपचिपा न हो। 

3. वह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल हो। 

4.  स्किन द्वारा बहुत पूर्ण रूप से अवशोषित हो जाए। 
 
5.  स्किन को नमीयुक्त और साफ़-सुथरा रखे ।

6. तीक्ष्ण गंध न हो।

7. उसका कोई साइड-इफेक्ट्स न हो और न ही उससे किसी भी तरह की एलर्जी हो। 

8.  सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात कि वह उच्च गुणवत्ता का हो और 100 % शुद्ध हो। 

तेल लगाने के फायदे 
 आइए जानते हैं कि शरीर पर तेल क्यों लगाना चाहिए? हमारी त्वचा को पर्याप्त नमी अवशोषित करने की आवश्यकता होती है। बहुत ज्यादा या कम नमी हमारी त्वचा पर बैक्टीरिया के पनपने का कारण बन सकती है। ऐसा होने पर हम विभिन्न प्रकार के त्वचा रोगों से पीड़ित हो सकते हैं।

तेल लगाने से हमारी त्वचा की कोशिकाएं साफ और ताजा रहती हैं। 
तेल मालिश से हमारी मांसपेशियों मजबूत और लचीली रहती हैं।
जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति मिलती है।
शरीर पर तेल लगाने से शरीर सुंदर और मजबूत बनता है।

शरीर पर तेल कब लगाएं? 
अब सवाल यह है कि, शरीर पर तेल की मालिश कब करना ज्यादे फायदेमंद होता है? नहाने से पहले या नहाने के बाद में?

यह आपकी त्वचा की प्रकृति पर निर्भर करता है कि आप नहाने से पहले शरीर पर तेल लगायेंगे या बाद में। क्योंकि हम सभी की त्वचा अलग-अलग प्रकार की होती है। कुछ लोगों की त्वचा शुष्क होती है तो कुछ लोगों की तैलीय त्वचा होती है और कुछ लोगों की त्वचा सामान्य होती है।
 
अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो नहाने के बाद तेल लगाएं।

अगर आपकी त्वचा सामान्य है, तो साबुन से स्नान करने के बाद शरीर पर तेल लगाएं। तत्पश्चात सादे पानी से स्नान करें। 

और यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो स्नान करने से 10 मिनट पहले अपने पूरे शरीर पर तेल से मालिश करें। उसके बाद  साबुन का इस्तेमाल कर स्नान करें।

अगर आप नहाने से पहले तेल से शरीर की मालिश करते हैं, तब मालिश और नहाने के बीच थोड़ा अंतराल जरुर होना चाहिए।

यदि आप तेल मालिश का बहुत ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं तब आपको तेल मालिश के बाद सुबह की धुप में थोड़ी देर के लिए बैठ जाना चाहिए। फिर दस-पंद्रह मिनट के बाद ही स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा सुबह की धुप में विटामिन डी का निर्माण करेगी, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।