logo

सूर्य का मकर राशि में हुआ प्रवेश 6 राशियों में 30 दिन तक बना रहेगा धन का योग

 

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। आपको बता दें जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। क्योंकि दिन सूर्य की गति से निर्धारित होता है, इसलिए इस दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का अधिपति बताया गया है।

सूर्य ग्रह यश, बल, गौरव और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। सूर्य का मकर राशि में गोचर मेष, सिंह, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है, चूंकि ग्रहों के राजा सूर्य अगले एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं, इन छह राशियों में अगले 30 दिन तक धन, समृद्धि का योग बना रहेगा।

यह हैं वो राशियां

मेष- जो भी छात्र राजनीति विज्ञान, कानून और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे के योग है,पदोन्नति या वेतन वृद्धि होने की संभावना है।

मकर- करियर में अचानक मिल सकती है प्रसिद्धि। मकर राशि के जो जातक सरकारी नौकरी करते हैं, उनके लिए अवधि अनुकूल रहने वाली है,करियर के क्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों को छूने में सफल हो सकते हैं।

सिंह- मकर संक्रांति पर सूर्य आपके छठे भाव अर्थात उधार, शत्रु और रोग के भाव में गोचर करेगा. यह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थिति पैदा करने वाला सिद्ध होगा शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे,जो लोग सरकारी नौकरी या सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें पहचान और सम्मान प्राप्त हो सकता है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि बहुत अनुकूल रहने वाली है. परिवार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं. विभिन्न स्रोतों से आपकी आय भी बढ़ सकती है।

धनु- इस अवधि के दौरान आपको अपने पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है. यह समय उन जातकों के लिए भी बेहतर रहने की उम्मीद है, जो राजनीति में सक्रिय हैं,और आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है।

मीन- सूर्य आपके ग्यारहवें भाव यानी इच्छा, आय और लाभ के भाव में गोचर करेगा ।अप्रत्याशित लाभ होने की भी प्रबल संभावना है, करियर में नई ऊंचाइयों को छूने में सफल रह सकते हैं. आपकी पदोन्नति भी हो सकती है।

मकर संक्रांति पर सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में सूर्य दोष या सूर्य कमजोर स्थिति में होने पर व्यक्ति को हर राह पर कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। सूर्य दोष होने पर किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। अगर आपका सूर्य मजबूत नहीं है तो नौकरी पर खतरा हो सकता हैं। पिता और गुरु से नहीं बनती है। आप हर समय थक हुआ महसूस करेंगे। आपके मन में अहम की भावना आ जाएगी। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बिगड़े काम को काम बना सकते हैं।

आइए हम जानते हैं कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय

रोज सुबह उठकर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करें।

कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने हेतु तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल डालकर भगवान सूर्य की पूजा करें।

सिरहाने में सोने से पहले तांबे के लोटे में पानी रखें और सुबह उठकर उस पानी को पी लें।

आप दाएं हाथ में कड़ा पहन सकते हैं, इससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए इस विशेष मंत्र का जाप करें- ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।। ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।। शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।

संक्रांति के दिन सूर्य देव शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य भगवन के साथ शनिदेव की भी पूजा करनी चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होने के पश्चात् स्नान आदि करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल भरकर और उसमें थोड़ा सा सिंदूर, अक्षत और लाल फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

इसी के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव को गुड़, तिल, खिचड़ी आदि का भोग लगाएं। इसके बाद विधिवत आरती भी करें।