logo

Vastu: वास्तु के अनुसार बेडरूम में भूल कर भी नहीं लगानी चाहिए ये तस्वीरें या पेंटिंग्स, आती है नकारात्मकता

 

अधिकतर घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार ही किया जाता है। पूरे घर के लिए वास्तु की भूमिका अहम मानी गई है। यदि कोई भी कार्य वास्तु विरुद्ध होता है तो उसका नकारात्मक परिणाम होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं वास्तु के विषय पर घर में की जाने वाली पेंटिंग के बारे में। लोग अपने घर के हॉल, बेडरूम, डाइनिंग रूम में तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में लगाई गई तस्वीरों का भी घर की ऊर्जा पर विशेष प्रभाव पड़ता है। बेडरूम में कोई भी पेंटिंग या तस्वीर लगाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार हम बेडरूम में ऐसी पेंटिंग्स लगा देते हैं जो देखने में सुंदर तो लगती हैं, लेकिन वास्तु की दृष्टि से सही नहीं मानी जाती हैं।

वास्तु के अनुसार इस पेंटिंग का पति-पत्नी के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानें कि बेडरूम में किस तरह की पेंटिंग्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Vastu: वास्तु के अनुसार बैडरूम में भूल कर भी नहीं लगानी चाहिए ये तस्वीरें या पेंटिंग्स, आती है नकारात्मकता

1. बेडरूम में कभी भी भूत-प्रेत से संबंधित तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

2. बेडरूम में कभी भी काली बिल्ली, उल्लू या सांप की तस्वीर न लगाएं। इन्हें वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

3. युद्ध के चित्र भी बेडरूम में नहीं लगाने चाहिए। ऐसी पेंटिंग्स घर में क्लेश बढ़ाने का काम करती हैं। माना जाता है कि ऐसी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच तकरार होती है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में एक भी जानवर या इंसान की पेंटिंग नहीं रखनी चाहिए। यह आपके जीवन में एक तरह का अकेलापन पैदा करता है।

5. वास्तु के अनुसार अग्नि से संबंधित पेंटिंग भी बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए। अग्नि को विनाश का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच गुस्सा बढ़ता है।

6. बेडरूम में मृत पूर्वजों की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के मन में उथल-पुथल मच जाती है।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में जल तत्व की तस्वीर लगाने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में स्थिरता नहीं आती है।

8. बैडरूम में कोई भी पेंटिंग या जंगली जानवर की कोई फोटो न लगाएं। इनके प्रभाव से पति-पत्नी के बीच क्रोध की भावना बढ़ती है।