logo

Vastu tips : खाना खाने के बाद थाली में हाथ धोने से घर में हो सकता है दोष !

 

लोग अक्सर खाना खाने के बाद थाली में हाथ धोते हैं। मगर कभी भी खाने की थाली में हाथ नहीं धोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाने की थाली में हाथ धोना अशुभ माना जाता है। बता दे की, थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए भोजन का अनादर होता है। भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

f

बता दे की, यज्ञ में चढ़ायी जाने वाली सामग्री देवताओं को भोजन के रूप में प्राप्त होती है। भोजन का बहुत महत्व माना जाता है। इसके अलावा कई पुराणों में भोजन का अपमान करना भी पाप माना गया है।

माँ अन्नपूर्णा को गुस्सा आता है

थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए भोजन का अनादर होता है। इससे देवी अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। भोजन का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।

f

भोजन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, खाने की थाली को हमेशा आदर के साथ चटाई, पॅट या चौकोर पर रखें। इसके अलावा भोजन की थाली को कभी भी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। थाली को एक हाथ से पकड़ने से भोजन प्रेत योनि में चला जाता है।

भोजन से पहले शास्त्रों में भगवान का ध्यान करने की बात कही गई है। ऐसा कहा जाता है कि भोजन करते समय क्रोध, बातचीत या अजीब आवाज नहीं करनी चाहिए।