Video: शादी में इतनी खुशी कि आदमी ने उड़ाए 500 रुपये के कई नोट हवा में
सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। अब इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सभी को हैरान कर रहा है। जी हाँ, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोगों को ही नहीं पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, हैदराबाद के मशहूर चारमीनार के पास द गुलजार हौज रोड के सामने एक शख्स 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाता नजर आ रहा है। हां, और वह इस पैसे को ऐसे उड़ा रहा है जैसे उनकी कोई कीमत नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स शेरवानी और कुर्ता पहने हुए फव्वारे के ऊपर खड़ा होकर नोटों के बंडल हवा में उड़ा रहा है।
500 rs notes on air During Marriage Function Baraat at Gulzar House Charminar.....😱😱😱 pic.twitter.com/EUXWIJhepK
— Radhika Reddy...😍 (@sweety_0705) June 11, 2022
500 rs notes on air During Marriage Function Baraat at Gulzar House Charminar.....😱😱😱 pic.twitter.com/EUXWIJhepK
— Radhika Reddy...😍 (@sweety_0705) June 11, 2022
दरअसल कहा जा रहा है कि ये सीन एक शादी का है, जिसमें शख्स पैसों की बारिश करता नजर आ रहा है। वैसे इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि जब ये शख्स हवा में पैसे उड़ा रहा था तो वहां और भी कई लोग मौजूद थे और इस चौकाने वाले मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।
आप सभी ने आज तक बहुत से लोगों को शादियों में 10-20 रुपये के नोट हवा में उड़ाते देखा होगा, लेकिन 500-500 रुपये के नोटों को शायद ही किसी ने उड़ाया हो। हालांकि महज 30 सेकेंड के इस वीडियो में ऐसा हो रहा है और इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। कई लोग इस वीडियो को देखकर नोट फूंकने वाले की खिंचाई भी कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को यह वीडियो देखकर काफी मजा आ रहा है।