logo

Vitamin D की कमी से शरीर होता है कमजोर, जानिए और क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान

 

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर लोगों को पता नहीं होता है कि उनके शरीर में इस महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी है लेकिन कुछ लक्षण दिखने के बाद इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ये पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं। क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करता है और कोशिकाओं के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। तो आइए जानते हैं शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर में किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

How to Increase Vitamin D in Body in 10 Weeks | how to increase vitamin d  in body | HerZindagi
विटामिन-डी की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे यह सर्दी, खांसी, आम वायरल बीमारियों जैसी समस्याओं से बचाता है। लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो व्यक्ति बीमार पड़ सकता है और उसे ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।

शरीर में विटामिन D की कमी के लक्षणों की ऐसे होती है पहचान, जानें कैसे होगी  पूर्ति | Zee Business Hindi

विटामिन डी की कमी से हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति को अक्सर थकान का सामना करना पड़ सकता है। मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम आवश्यक है और इसके अवशोषण के लिए विटामिन डी आवश्यक है। जिन लोगों में विटामिन डी की मात्रा कम होती है, उन्हें जोड़ों के दर्द का अनुभव हो सकता है। जिन लोगों को यह समस्या पहले से है, उनके लिए दर्द और बढ़ सकता है। इसके लिए व्यक्ति को सुबह जल्दी उठकर धूप में टहलने की सलाह दी जाती है।