logo

Best Time To Eat Curd: रात में दही खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं, जानिए रात में दही न खाने की असली वजह

 

दही खाने का सही समय: अगर आप बड़ों से पूछेंगे कि रात को दही खाना चाहिए तो वे सख्ती से मना कर देंगे। ज्यादातर लोग रात को दही खाने से मना करते हैं। कारण पूछा जाए तो अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि रात को दही क्यों नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको रात में दही न खाने का असली कारण बताते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही को रात में भी खाया जा सकता है, लेकिन रात को दही खाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप रात को दही खाना चाहते हैं तो आपको इसे बहुत ही कम मात्रा में खाना चाहिए।

cx

ज्यादातर लोग रात में दही खाने से इसलिए मना करते हैं क्योंकि डेयरी उत्पाद वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। रात को ऐसी चीजें खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। अगर पाचन ठीक से न हो तो अपच, अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको भी पाचन संबंधी समस्या है तो आपको रात के समय दही नहीं खाना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार दही में खट्टा और मीठा दोनों गुण होते हैं। यह शरीर में कफ पैदा कर सकता है। इसलिए रात के समय दही नहीं खाना चाहिए। रात को दही खाने से खांसी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को खांसी-जुकाम जैसी बीमारी हो उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। क्‍योंकि रात में दही खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है।

cx

दही एक ऐसी चीज है जो सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है क्योंकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। घर का बना ताजा दही खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही खाने का सबसे अच्छा समय दिन में होता है। खाने में आसानी से पचने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। (PC. Social media)