logo

Chankya Neeti: चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों की संगति में नहीं होती तरक्की, भूल कर भी नहीं रखनी चाहिए दोस्ती

 

pc: Amar Ujala

चाणक्य की गिनती सबसे विद्वान लोगों में की जाती है. जीवन को सफल बनाने के लिए चाणक्य ने कई नियम बताए हैं। घरेलू जीवन से लेकर सामाजिक जीवन तक जीने का सही तरीका चाणक्य नीति में दर्ज है. चाणक्य नीति कहती है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी संगत आपको बर्बाद कर सकती है. आइए इसके बारे में और जानें...

जो बुरे लोगों से घिरा हो
अगर कोई बुरी जगह पर रहता है या ऐसी जगह जहां पहले से ही बुरे लोग हैं तो हमें उनसे दूर रहना चाहिए। मित्रता केवल उन्हीं से करें जो अच्छे लोगों के बीच रहते हों। बुरी जगहों पर रहने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

i

pc: ClearIAS

जो माता-पिता का आदर नहीं करता
जो व्यक्ति आपका सम्मान नहीं करता उससे दूरी बनाकर रखें। अगर कोई अपने माता-पिता और पत्नी का सम्मान नहीं करता है तो ऐसे लोगों के पास जाने से बचें। ऐसे लोग आपसे दोस्ती भी नहीं कर सकते.

u

pc: Tactyq

जो बुरी आदतों से ग्रस्त हो
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मित्रता करेंगे या उसके करीब होंगे जो बुरी आदतों से घिरा हुआ है, तो आप उसके जैसे बन जायेंगे। आपको ऐसे लोगों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।