logo

नहीं बीमार पड़ेंगे बच्चे, पेरेंट्स सुबह खाली पेट खिलाएं ये Food

 

बच्चे देश का भविष्य हैं। अगर बच्चों को सफल नागरिक बनना है तो बचपन से ही उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों का विकास कई कारकों पर निर्भर करता है। सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई ही जरूरी नहीं है, बल्कि अच्छा शारीरिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। कई बच्चे सुबह उठकर कुछ अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं या लंबे समय तक भूखे रहते हैं।

नहीं बीमार पड़ेंगे बच्चे, पेरेंट्स सुबह खाली पेट खिलाएं ये Foods -  give-this-food-to-child-with-empty-stomach - Nari Punjab Kesari

सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक से भरपूर होता है। बच्चों को सुबह खाली पेट सेब देने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें सुबह खाली पेट सेब खिलाना चाहिए।

बच्चे की बीमारियों का कारण बन सकता है Junk Food, पेरेंट्स खिलाने से पहले हो  जाएं सतर्क - junk-food-health-tips-for-child - Nari Punjab Kesari

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला कार्बोहाइड्रेट, जिंक, सोडियम और आयरन से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट बच्चों को केला देने से बच्चों का वजन बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बच्चों को रोज सुबह खाली पेट केला दिया जा सकता है।