logo

Cold Water Disadvantages: क्या आप भी गर्मियों में पीते हैं ज्यादा ठंडा पानी? तो हो जाइए सावधान, ये हैं ठंडे पानी के नुकसान

 

हार्ट रेट: कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि ज्यादा ठंडा पानी पीने से हमारे हार्ट रेट पर असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा ठंडा पानी पीने से हृदय गति कम हो जाती है। कहा जाता है कि यह शरीर की वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है।

cx

कब्ज : अगर लगातार ज्यादा ठंडे पानी का सेवन किया जाए तो इस स्थिति में व्यक्ति को कब्ज की समस्या भी हो सकती है। कहा जाता है कि ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर में खाया हुआ खाना सख्त हो जाता है और यह समस्या कब्ज पैदा करती है।

सिरदर्द : विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा ठंडा पानी हमारे दिमाग पर भी असर डाल सकता है। ठंडे पानी के बारे में कहा जाता है कि इससे ब्रेन फ्रीज हो जाता है। यह रीढ़ की हड्डी की कई नसों को ठंडा करता है और तंत्रिका तंत्र में समस्या पैदा करता है।

पाचन तंत्र: ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट में दर्द या अपच की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब ठंडा पानी पेट में जाता है तो वहां का तापमान उससे मेल नहीं खाता। जिससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है।

cx

मोटापा कम नहीं हो रहा: जो लोग मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि ठंडा पानी पीने से फैट बर्निंग की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी शरीर में मौजूद फैट को सख्त कर देता है और इसे निकालना मुश्किल हो जाता है। (नोट: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इसका उपयोग करने से पहले आपको अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।) (PC. Social media)