logo

Eye Care Tips: गर्मी से आंखों की जलन से मिलेगा तुरंत आराम, आजमाएं ये घरेलू उपाय

 

Summer Eye Care Tips: गर्मी के कारण अक्सर आंखों में जलन की शिकायत बढ़ जाती है. गर्मी के मौसम में आंखों का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। क्‍योंकि इस दौरान आंखों से जुड़ी समस्‍याएं तेजी से बढ़ती हैं। आंखों में जलन, आंखों में खुजली, आंखों का लाल होना, आंखों से चिपचिपा तरल निकलने जैसी समस्याएं गर्मी में इजाफा करती हैं। गर्मी के दिनों में आंखों की समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह घरेलू उपाय आंखों की जलन से तुरंत राहत दिलाता है।

cx
1. खीरे के दो मोटे टुकड़े काटकर फ्रिज में या ठंडे पानी में ठंडा कर लें। फिर इसे आंखों पर रख लें। इससे आंखों की जलन दूर होती है और आंखों को ठंडक मिलती है।

2. कच्चे आलू के स्लाइस को खीरे के स्लाइस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लगभग दस मिनट के लिए आलू के स्लाइस को ठंडे पानी में रखें। फिर इसे आंखों पर रख लें।

x

3. आंखों की जलन दूर करने के लिए भी टी बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक टी बैग को भिगोकर आंखों पर पांच मिनट के लिए रखें। फिर इसे फिर से पानी से भीगी हुई आंख पर लगाएं।

4. कुछ मिनट के लिए एक चम्मच ठंडे पानी में ठंडा करें। फिर इस चम्मच को आंखों पर रख लें। जब चम्मच नॉर्मल हो जाए तो इसे फिर से ठंडा करके आंखों पर रख लें। (PC. Social media)