logo

Health Tips: इन फलों को छीलकर खाना चाहिए नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत

 

कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें बिना छिलका उतारे खाना चाहिए। एक्सपर्ट की राय से आज ही जानें फल खाने का सही तरीका। जो लोग ताजे फलों का सेवन करते हैं वे बहुत स्वस्थ होते हैं। फल हमारे आहार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन अच्छी सेहत के लिए सिर्फ फल खाना ही जरूरी नहीं है। इसे सही तरीके से कैसे खाया जाए, यह जानना भी बहुत जरूरी है।

 यह 6 रसीले फल गर्मियों में देंगे सेहत और सुंदरता

छिलके सहित कीवी का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। कीवी के छिलके में फाइबर, फोलेट, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। कीवी का सेवन दिल और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। कीवी में विटामिन सी होता है। जिन लोगों को कीवी का छिलका पसंद नहीं होता वो इसका छिलका उतार कर भी खा सकते हैं.

Do not eat these 8 Fruits in daily life, Know the reason here | भूलकर भी न  खाएं ये 8 फल, खाते हैं तो तुरन्त कर दें बंद, नहीं तो...
अनार आयरन से भरपूर होता है। अनार को हमेशा छीलकर ही खाना चाहिए। अनार के छिलके का स्वाद कड़वा होता है और इसका सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। केले को हमेशा छील कर ही खाना चाहिए। केले के छिलके का पानी पिया जा सकता है। इसमें फाइबर और ट्रिप्टोफैन नामक यौगिक होता है, जो सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। हालांकि केले का छिलका पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए इसे छीलकर ही खाना चाहिए।