logo

Hotel Rules: गर्लफ्रेंड के साथ होटल में मेक आउट करने जा रहे हैं? जानिए इस नियम को..

 

बिना शादी के कपल भी होटल में रह सकते हैं: अनमैरिड कपल्स के लिए नियम जरूर जानें। वैध आईडी कार्ड के साथ कमरा बुक करें। कानून कहता है कि 18 साल से ऊपर के जोड़े कोई भी वैध आईडी कार्ड दिखाकर होटल के कमरे में एक साथ रह सकते हैं। यह पूरी तरह से लड़के या लड़की पर निर्भर करता है कि वह किसके साथ रहना चाहता है। इसके अलावा ऐसा कोई कानून नहीं है जो अविवाहित जोड़ों को एक साथ रहने से रोकता हो।

cx

यदि अविवाहित जोड़े हैं, तो अठारह वर्ष से अधिक आयु होने पर ही होटल में रुकें। आपके पास एक वैध पहचान पत्र है।
यदि आप होटल का कमरा बुक करना चाहते हैं, तो केवल एक वैध पहचान पत्र के साथ जाएं। लड़के और लड़कियों दोनों के पास ये दस्तावेज होने चाहिए।
आपको होटल में कमरा देना या न देना होटल प्रबंधन के ऊपर है, लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है जो अविवाहित जोड़ों को होटल में कमरा लेने से रोकता हो।
ऐसे कपल्स के लिए ओयो रूम भी एक बेहतर विकल्प है। ओयो होटल्स वैध आईडी दिखाकर किसी को भी ठहरने की सुविधा देता है।

होटल में ठहरने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-
ऐसे लोगों को होटल में ठहरते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसी ही कुछ सावधानियों का जिक्र हम नीचे कर रहे हैं। आपने अक्सर ऐसी खबरें पढ़ी होंगी कि पुलिस ने होटलों में ठहरे कपल्स को गिरफ्तार किया है. ऐसे मामलों में पुलिस अक्सर अपनी हरकतों को सही ठहराती है और कपल्स के रहने को अवैध करार देती है, लेकिन ऐसा नहीं है। अविवाहित जोड़े भी होटल का कमरा लेकर आराम से रह सकते हैं। देश में इसे अपराध भी नहीं माना जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसे अपराध या गलत मानते हैं। अगर आप भी अपनी महिला मित्र के साथ किसी होटल में गए हैं और कोई आपको रोकता है या परेशान करता है, तो आप कुछ कानूनी जानकारी के साथ अपना बचाव कर सकते हैं। ऐसी ही कानूनी जानकारी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

cx

कपल्स का होटलों में ठहरना कानूनन अपराध नहीं-
जानकारों का कहना है कि अगर किसी कपल की शादी नहीं भी हुई है तो वह होटल में ठहर सकता है। कानून उन्हें लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार देता है। यानी ऐसे लोग इस नियम का हवाला देकर और खुद को लिव-इन पार्टनर बताकर आसानी से किसी होटल में कमरा ले सकते हैं। ऐसा करने से किसी कानून का उल्लंघन नहीं होता है। जिससे पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। (PC. Social media)