logo

अगर आप भी करते हैं ज्यादा अंडो का सेवन , हो जाइए सावधान, बन सकते है इन बीमारियों का शिकार

 

आप जानते ही होंगे कि अंडे हमारे शरीर के लिए बेहद ज्यादा फायदेमंद है और अंडे में कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं और यही पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।  लेकिन, क्या आप जानते हैं ज्यादा अंडो का सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

त
अंडों का ज्यादा सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है और ज्यादा कोलेस्ट्रोल आपके शरीर के लिए हानिकारक है। ज्यादा कोलेस्ट्रोल आप के शरीर में दिल से संबंधित बीमारियों को आमंत्रित करता है।
आपको बता दें कि जिन लोगों को हाय ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अंडे के पीले भाग में फैट भरपूर मात्रा में  होता है और इनकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।

उ

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें अंडों का सेवन योग्य मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि ज्यादा अंडो का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।